पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठा छात्रा का परिवार

सीपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठा छात्रा का परिवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला - एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 11वीं की छात्रा लखविंदर कौर से छेड़छाड़ करने वाले अध्यापकों की गिरफ्तारी न होने से खफा पीडि़त परिवार अब पुलिस कमिश्नर अजय सिंघल के दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दसवीं कक्षा में पढऩे वाले छात्रा के भाई हरभजन सिंह से मारपीट की थी और धमकाया था। छात्रा की मां निर्मल कौर और भाई हरभजन सिंह कड़ाके की सर्दी में धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे, भले ही कुछ भी हो जाए।
निर्मल कौर ने बताया कि स्कूल का अध्यापक उनकी बेटी लखविंदर कौर को कई वर्षों से परेशान कर रहा था। डर के मारे लखविंदर ने यह बात किसी को नहीं बताई। जब अध्यापक हरविंद्र सिंह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसने अपने परिजनों को यह बात बताई। निर्मल ने बताया कि इसके बारे में जब स्कूल के प्रिंसिपल को बताया गया तो उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि उन्होंने उसका बचाव किया। निर्मल की मानें तो इसके बारे में कोतवाली पुलिस थाने में एक शिकायत भी दी गई थी परंतु स्कूल प्रशासन ने कुछ समय बाद दबाव देकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। निर्मल ने बताया कि कुछ दिनों बाद अध्यापक फिर से लखविंदर को परेशान करने लग गया।



भाई को कर दिया था कमरे में बंद

एसए जैन स्कूल में ही दसवीं कक्षा में पढऩे वाले और पीडि़त छात्रा के भाई हरभजन सिंह ने बताया कि 12 दिसंबर को स्कूल में कार्यक्रम था जिसमें डीसीपी अर्बन विनोद कौशिक ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की थी। प्रिंसिपल को जब भनक लगी कि छात्र डीसीपी को शिकायत देकर उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है तो उन्होंने दो अध्यापकों को बोलकर उसे पकड़ कर कक्षा में बंद करा दिया। भाई को बचाने आई लखविंदर को भी कमरे में बंद कर दिया गया। निर्मल कौर ने कहा कि उनके बच्चों के लिए स्कूल का माहौल तनावपूर्ण बना दिया गया है। उन्हें फेल करने की धमकियां भी मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि वह कई दिनों से पुलिस अफसरों के दर पर ठोकरें खा रही हैं परंतु कोरे आश्वासनों के अलावा कुछ और नहीं मिल रहा। अब धरना ही एकमात्र विकल्प है, शायद पुलिस को तरस आ जाए। धरने पर बैठे लोगों से मिलने आए कैंट एसीपी राहुल देव ने बताया कि पंचकूला की एसीपी पूर्णिमा सिंह मामले की जांच अधिकारी होंगी।

सीपी कार्यालय के बाहर बैठे पीडि़त छात्रा की मां निर्मल कौर व हरभजन सिंह।

मामला छेड़छाड़ का - अध्यापकों के खिलाफ लगाई गुहार