- Hindi News
- प्राचार्य मलिक की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी
प्राचार्य मलिक की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी
अम्बाला - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज कैंट के प्राचार्य डॉ. आरआर मलिक के सेवानिवृत होने पर कॉलेज के प्रशासनिक विभाग द्वारा उन्हें विदाई पार्टी दी गई। कॉलेज प्रबंधक समिति ने मलिक के कार्यकाल के दौरान कॉलेज को हासिल हुई उपलब्धियों का व्याख्यान किया। समिति ने मलिक व उनके परिवार के मंगलमयी जीवन की कामना की। इस मौके प्रबंधन समिति के महासचिव एमपी गुप्ता, वित्त सचिव केजेएस भलाया, अनुराधा बख्शी, हरगुनीत भलाया, मोहन लाल गुप्ता, डॉ. यूवी सिंह, एके गुप्ता, सुमन, नरेश कुमार, विजेंद्र कुमार, संजीव धीमान, दवेंद्र कुमार, गौरव, हरप्रीत व रविंद्र मौजूद रहे।