बच्चे होते हैं अनमोल रत्न
भास्कर न्यूज - अम्बाला सिटी
पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल के पुरस्कार वितरण समारोह के तीसरे चरण में युवती मंडल की प्रधान चंदनबाला ने कहा कि बच्चे अनमोल रत्न होते हैं। इन्हें जैसे संस्कार दिए जाएं ये वैसे ही बन जाते हैं। इनका मन चंद्रमा के समान शीतल होता है। प्रधान सरिता जैन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा बच्चे इसी प्रकार आगे बढ़ते रहें। ज्योत्सना सचदेवा ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत बुके व स्मृति चिन्ह देकर किया। इस मौके पर सरिता जैन, उपप्रधान अनीता जैन, संयुक्त सचिव सुमन जैन, संयुक्त कोषाध्यक्ष चंचल जैन, आरती जैन, मालती जैन, प्रधान सतपाल जैन, प्रेमभूषण जैन, अशोक जैन, विनय जैन उपस्थित थे