गणित की परीक्षाओं के लिए दिए टिप्स
भास्कर न्यूज - अम्बाला
एसडी कॉलेज में गुरुवार को गणित विभाग के विद्यार्थियों के लिए सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा के बारे में सेमिनार हुआ। इस सेमिनार में खालसा कॉलेज पटियाला के प्रो. गुरमीत सिंह चंडीगढ़ से आए प्रो. रोहित ने विद्यार्थियों को परीक्षाओं को पास करने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से विद्यार्थी खुद को इन परीक्षाओं के लिए मानसिक तौर पर तैयार करें। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में तीन भाग हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खाली समय में रीजनिंग व क्वानटेटिव एप्टीट्यूड की किताबों को पढऩे पर जोर दिया।
इसके अतिरिक्त एमएससी मैथ्स के विद्यार्थियों के लिए गेट, एनबीएचएम व पीएचडी बारे बताया गया। विभाग के एचओडी नवीन गुलाटी ने भी विद्यार्थियों को ने सीएसआईआर-यूजीसी परीक्षाओं का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी काल में ही ये परीक्षाएं आसानी से पास की जा सकती है। इस अवसर पर प्रो. चिराग ओबराय, प्रो. शालू गुप्ता, प्रो. प्रियंका गुप्ता, गुरप्रीत कौर, डॉ. दीपिका, प्रो. बिन्नी व गुरजीत सिंह उपस्थित रहे।
कैंट के एसडी कॉलेज में छात्राओं को यूजीसी नेट परीक्षा के बारे में संबोधित करते प्रो. गुरमीत सिंह।