हिस अस्पताल का उद्घाटन ९ फरवरी को
कैथल : अंबाला रोड स्थित हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ((हिस)) के ४०० बिस्तरों के स्पेशलिटी अस्पताल को ९ फरवरी को जनता को सौंप दिया जाएगा। यहां जल्द ही एमबीबीएस का कोर्स भी शुरू होना प्रस्तावित है। इस बात की औपचारिक घोषणा हिस प्रशासन की ओर से की गई है। एचसीटीएम के डायरेटर डा. डीपी गुप्ता ने बताया कि 9 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह हिस अस्पताल का शुभारंभ लोक निर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला की अध्यक्षता में करेंगे। हिस अस्पताल के चेयरमैन डा. रंजन अग्रवाल व प्रबंध निदेशक इंजीनियर जीके सेठी कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि होंगे। हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस एवं हिस अस्पताल द्वारा मरीजों की हर प्रकार की बीमारी की जांच करने के लिए ओपीडी सेवाएं शुरू हो गई हैं। हिस अस्पताल के प्राचार्य डा. बीसी शर्मा ने बताया कि जिले के स्पेशलिस्ट अस्पताल हिस द्वारा सुबह 9 बजे से सांय ३ बजे तक ओपीडी सेवाएं रहेगी। हिस प्रशासन द्वारा मरीजों के लिए १०० रुपये एसरे व २५० रुपये अल्ट्रासाउंड की फीस तय की गई है। अगर किसी कारण मरीज को अस्पताल में भर्ती होना पड़े तो उसकी फीस मात्र ३० रुपये प्रतिदिन के हिसाब से ली जाएगी।
बिजनेस प्लस