घोषणाओं को लागू न करने का विरोध
भास्कर न्यूज - अम्बाला सिटी
सीआईटीयू के आह्वान पर गुरुवार को अपनी मांगों को लागू कराने को लेकर ग्रामीण चौकीदार, वन विभाग, भवन निर्माण मजदूर, आशा वर्कर, मिड-डे मील वर्कर सहित सैकड़ों मजदूरों ने डीसी कार्यालय के समाने पड़ाव डाला, धरना दिया तथा सरकार से 10 नवंबर को रैली में की गई घोषणाओं को लागू न करने के विरोध में जोरदार
नारेबाजी की।
पड़ाव को संबोधित करते हुए सीआईटीयू के सचिव रमेश कुमार नन्हेड़ा ने कहा कि आज सरकार पूंजीपतियों को खुश करने की नीतियों के कारण कारखाना मालिकों को टैक्स में भारी छूट दी जा रही है। सीटू जिलाध्यक्ष टेकचंद ने कहा कि जब तक सरकार 15 हजार रुपए न्यूनतम वेतन, श्रम कानून लागू व सभी परियोजनाओं व ग्रामीण चौकीदारों सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं करती संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर श्यामलाल, दर्शनलाल, किशनाराम, फकीरचंद, लीलूराम, श्यामलाल, नानूराम, जमशेद अली, सुषमा शर्मा उपस्थित थीं।
सिटी के डीसी ऑफिस के बाहर मागों को लेकर प्रदर्शन करते सीआईटीयू के सदस्य।