पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राइवेट स्कूल सम्मेलन में प्रदेशभर से 15 हजार अध्यापक लेंगे हिस्सा

प्राइवेट स्कूल सम्मेलन में प्रदेशभर से 15 हजार अध्यापक लेंगे हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल - प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन कैथल के प्रधान रविभूषण गर्ग ने कहा कि 30 जनवरी को प्रात: 10 बजे अम्बाला छावनी के गांधी मैदान में विराट शिक्षा सम्मेलन होगा। इसमें प्रदेशभर से 15 हजार अध्यापक एवं स्कूल संचालक भाग लेंगे। प्रदेश उपप्रधान जोगिंद्र ढुल ने बताया कि सम्मेलन में भाग लेने के लिए 30 जनवरी को सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने अपनी 18 मांगों में निजी स्कूलों में शिक्षा दे रहे शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को पात्रता परीक्षा से मुक्त किया जाए। शिक्षा का अधिकार नियम के अंतर्गत निजी स्कूल में गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाते हुए सरकार इस की रीइंबर्समेंट करें। पुनिया ने बताया कि सम्मेलन में सरकार से मांग की जाएगी कि राज्य में चल रहे सभी गैर मान्यता प्राप्त एवं अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों को सीधी मान्यता दी जाए। शिक्षा नीति 2007 में तय की गई जमीन में छूट देकर मान्यता प्राप्त स्कूलों को अपग्रेड किया जाए। ये सभी मांगें सम्मेलन में उठाई जाएंगी। इस अवसर पर कुलदीप पूनिया, महेंद्र कुमार, वरुण जैन, महिपाल शर्मा, लाभ सिंह लैलर, प्रवीण प्रजापति, अशोक अरोड़ा, सुरेंद्र अरोड़ा, राजकुमार जैन मौजूद थे।



प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन कैथल ने प्रेस वार्ता में प्रधान रवि भूषण गर्ग पत्रकारों से बातचीत करते हुए।