पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिमस अस्पताल के कर्मचारियों ने विरोध जताया

हिमस अस्पताल के कर्मचारियों ने विरोध जताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल - अम्बाला रोड स्थित हिमस अस्पताल के कर्मचारियों ने अस्पताल मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है एएनएम और जीएनएम से सफाई करवाई जाती है। जबकि यह कार्य सफाई कर्मचारियों का है। मैनेजमेंट उनका शोषण कर रही है। जसमेर, रोशन लाल, शशी, जितेंद्र चहल, विकास, रीना, वीना, रीना रानी, अरुण,पूनम,नीलम व सविता ने कहा कि अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की कमी है। इसलिए एएएम, जीएनएम व एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों से अस्पताल भवन की सफाई करने के लिए दबाव डाला जाता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। कर्मचारी सफाई करने से मना करते हैं तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि उन्हें दोबारा परेशान किया गया तो बड़ा आंदोलन करेंगे।