घर-घर होगा जीओ गीता का प्रचार
कुरुक्षेत्र - गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा जीओ गीता का प्रचार घर घर किया जाएगा। पूरे विश्व में जीओ गीता का संदेश फैलाया जाएगा। बताया कि वृदांवन के स्कूलों में गीता को लेकर बच्चों में काफी रुचि है। स्कूल के बच्चों ने गीता के श्लोकों को पढ़ाना भी शुरू कर दिया है। वे बीती रात समिति सदस्यों की बैठक में बोल रहे थे। महाराज ने कहा जीओगीता का सभी जगहों पर गठन किया जाएगा। जिला कुरुक्षेत्र जीओगीता का प्रमुख महेंद्र कुमार सिंगला को बनाया गया। इस अवसर पर समिति के प्रधान हंसराज सिंगला, सुरेश शर्मा, विजय नरुला, सुनील वत्स, खरैती लाल सिंगला, त्रिवेदी लाल, फतेह चंद गांधी, पूर्णचन्द हम्बीरिया, डॉ.श्याम लाल आहूजा, अंकित शर्मा, पवन भारद्वाज, केके कौशल, नरेश शर्मा, तिलक धमीजा व पवन शर्मा उपस्थित थे।