पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना में भर्ती का मौका 10 से 19 तक

सेना में भर्ती का मौका 10 से 19 तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - यमुनानगर
सेना भर्ती मुख्यालय अम्बाला छावनी की ओर से 10 से 19 फरवरी तक राजीव गांधी खेल परिसर अंबाला में खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अम्बाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और चंडीगढ़ के युवा भाग ले सकेंगे।
सेना भर्ती निदेशक कर्नल यू. मुखर्जी ने उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को धर्मगुरु तथा डीएससी के वे उम्मीदवार भर्ती में भाग ले सकेंगे जिन्हें एआरओ अम्बाला द्वारा भर्ती के लिए निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। इन पदों के लिए मुख्यालय द्वारा पहले से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। इस दिन हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के पलवल, फरीदाबाद, गुडगांव और मेवात जिलों को छोड़कर शेष जिलों तथा चंडीगढ़ के आमंत्रित उम्मीदवार भाग लेंगे। इसी दिन सैनिक सामान्य ड्यूटी पदों के लिए सभी जातियों के लिए पंचकूला और चंडीगढ़ के रहने वाले उम्मीदवार भर्ती में भाग ले सकते हैं।
इसके बाद 11, 12, 13 और 14 फरवरी को करनाल, अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर के युवाओं की सैनिक सामान्य ड्यूटी पद के लिए भर्ती की जाएगी। सैनिक क्लर्क तथा स्टोर कीपर के पद के लिए 15 फरवरी को कुरुक्षेत्र और करनाल, 16 फरवरी को अम्बाला व यमुनानगर तथा 17 फरवरी को कैथल, पंचकूला तथा चंडीगढ़ के सभी जातियों के उम्मीदवार भर्ती में भाग ले सकते हैं।
ये रहेंगे मापदंड: शारीरिक मापतौल की जानकारी देते हुए भर्ती निदेशक ने बताया कि धर्मगुरु के लिए कद 160 सेंटीमीटर, वजन 50 किलोग्राम और सीना 77-82 सेंटी मीटर, क्लर्क और स्टोर कीपर के लिए कद 162 सेंटीमीटर, सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए कद 170 सेंटीमीटर होना चाहिए। भर्ती नियमावली के मुताबिक सेवारत, सेवानिवृत्त, सैनिक वीर नारियों के पुत्रों को कद, वजन और सीना में छूट दी जाएगी और परीक्षा में पास होने पर 20 प्रतिशत बोनस अंक दिए जाएंगे। खिलाडिय़ों के लिए भी परीक्षा पास होने पर 50 प्रतिशत बोनस अंक, कद में 2 सेंटीमीटर, वजन में 5 किलोग्राम, सीने में 3 सेंटीमीटर की छूट दी जाएगी। एनसीसी कैडेट्स के लिए भी इन चीजों में छूट के प्रावधान के साथ-साथ बोनस अंक का भी प्रावधान है।