पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हजकां का कार्यकर्ता सम्मेलन 2 फरवरी को

हजकां का कार्यकर्ता सम्मेलन 2 फरवरी को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिवानी/हिसार
हजकां के भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं पूर्व विधायक नरेश यादव ने कहा कि २ फरवरी को लोहारू विधान सभा क्षेत्र के कस्बा बहल में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन को पार्टी के सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई संबोधित करेंगे। पार्टी के लोकसभा प्रभारी यादव अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन गांव बड़वा, रूपाणा, धूलकोट, खेड़ा, ढाणी धीरजा, शेरपुरा, बख्तावरपुरा, कालोद, गुढा आदि गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर हजकां के जिला प्रधान बहादुरचंद शर्मा, विजय देहडू, रघू बीर रंगा, धनपत सैणी, सुशील मौजूद थे।