दो ट्रांसफार्मर से चोरी हुआ तेल
बवानी खेड़ा - गांव सुई में अज्ञात लोगों ने बिजली विभाग के दो ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी कर लिया।
इस बारे में बिजली निगम के एसडीओ संजय रंगा ने बताया कि 10 जनवरी को सुई से भिवानी मार्ग पर खरकड़ी मोड़ के पास दो ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी हो गया। इसमें एक ट्रांसफार्मर से 145 लीटर व दूसरे से 20 लीटर तेल चोरी हुआ है। जानकारी मिलने पर निगम अधिकारियों ने मौका मुआयना कर इसकी शिकायत पुलिस को दी।