फौजी का पुतला फूंका
भिवानी - परिवर्तन मंच हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष व पार्षद पति मास्टर सतबीर रतेरा ने गुरुवार को हांसी चौक पर मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने सरकार से फौजी को उसके पद से हटाए जाने की मांग की। रतेरा ने मंच के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर रामकिशन फौजी के खिलाफ नारेबाजी की।
मास्टर सतबीर रतेरा ने आरोप लगाया कि मुख्य संसदीय सचिव बवानी खेड़ा हल्के के विकास की सोच रखने की बजाय खुद का विकास करने में लगे हुए हैं। इसी कारण वे सीएलयू पास करवाने के नाम पर धन उगाही का काम करते हैं। अपने विरोध में प्रदर्शन में परिवर्तन मंच ने मांग की कि रामकिशन फौजी को उनके पद से हटाकर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर प्रधान अजीत, जयबीर नंबरदार, राधेश्याम कलाकार, सूरज शर्मा, सोमबीर शर्मा तालु, बलजीत जाटू लुहारी, राजेश गोयत कुंगड़, शमशेर प्रधान, भागीरथ यादव, अमन सोनी, प्रवीण सुई, रविंद्र शर्मा, पवन धनाना, अमित मिताथल, सोनू मास्टर, अमरजीत, सोनू खरक, अमित कलिंगा, शमशेर बलियाली, रोहित, हनी, अमन, रविंद्र, अमित, आनंद आदि मौजूद थे।