- Hindi News
- वैश्य मॉडल स्कूल के छात्रों ने चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भाग लिया
वैश्य मॉडल स्कूल के छात्रों ने चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भाग लिया
भास्कर न्यूज - भिवानी
मध्यप्रदेश काउंसिलिंग ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भोपाल में हुई 21वीं नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में वैश्य मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्रों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इसमें विद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्राओं रितिका, रूमिल, यशस्वी, चंचल व स्वाति ने परंपरागत तरीकों को आधुनिक जीवन शैली में अपनाकर ऊर्जा की बचत विषय पर अपना शोध पत्र पेश किया। पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में देश के जाने माने वैज्ञानिक डॉ. यशपाल मुख्यातिथि थे। जबकि समापन समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाल वैज्ञानिकों को बधाई दी। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के महासचिव पवन बुवानीवाला, प्राचार्य ओपी जोशी ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।