पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक लाइट दोबारा चालू कराने की मांग

ट्रैफिक लाइट दोबारा चालू कराने की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी - शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए लगाई ट्रैफिक लाइट दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन ने शुक्रवार को नप चेयरमैन, आरटीए व डीसी को ज्ञापन सौंपा। आर्गेनाइजेशन के प्रधान मदनलाल शर्मा ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के लिए नगर परिषद द्वारा विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक लगाई गई थी।
मगर थोड़े ही दिन बाद ये ट्रैफिक लाइटें बंद हो गई। ये लाइटें लगाने पर लाखों रुपए का खर्च आया था। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक लाइट बंद होने से शहर में जाम सी स्थिति बनी रहती है। इससे वाहन चालकों व शहरवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। शहर में सड़क दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसलिए ये लाइटें दोबारा से शुरू होनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में आरएसओ पंकज शर्मा, राहुल शर्मा, वरूण गौड़ आदि शामिल थे।