डांस-फैशन शो आज
चरखी दादरी। भिवानी के टिबड़ेवाल सभागार में रविवार शाम पांच बजे डांस और फैशन शो प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी प्रतियोगिता के संयोजक राजेश अरोड़ा और अनिल राय ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सभापा की महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम अग्रवाल, डॉ. स्वाति भारद्वाज, अशोक बुवानीवाला, धीरज सिंह, देवराज तोशामिया, मदन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित होंगे।