महिलाएं सशक्त होने से देश होगा मजबूत
भिवानी - कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को सिलाई, कढ़ाई, कला व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी नरेश तंवर ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने स्वयं सहायता समूह, सिलाई, कढ़ाई एवं कला क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को कहा कि यदि एक महिला सशक्त होती है तो दो परिवार सशक्त होते हैं। बाद में जब दो परिवार सशक्त होते हैं तो समाज व देश मजबूत बनता है। महिलाएं समूह बनाकर बैंकों से ऋण आदि लेकर अपना स्वयं रोजगार चलाकर परिवार का गुजर-बसर कर सकती हैं। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के मुख्य अधिकारी डॉ. अत्तर सिंह, डॉ. अमरजीत, समाजसेवी अशोक भारद्वाज आदि थे।