पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ता सम्मेलन का न्यौता दिया

कार्यकर्ता सम्मेलन का न्यौता दिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी - हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ही ऐसे नेता हैं जो प्रदेश की भ्रष्ट जनविरोधी कांग्रेस सरकार से जनता को छुटकारा दिला सकते हैं। यह बात हजकां के जिला प्रधान बहादुरचंद शर्मा ने कही। वे दो फरवरी को हजकां के बहल में होने वाले कार्यकत्र्ता सम्मेलन के लिए गांवों का दौरा करते हुए लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश की जनता कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। इनेलो नेताओं द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के कारण उस पार्टी के नेता आज जेल की हवा खा रहे हैं। आज प्रदेश की जनता ने हजकां-भाजपा गठबंधन को एक विकल्प के रूप में चुन लिया है तथा कुलदीप बिश्नोई को सीएम मान लिया है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक नरेश यादव, हलका लोहारू के प्रधान जय प्रकाश सिंघानी, धनपत सैनी, विजय, रोहतास सरपंच, मीडिया प्रभारी मुकेश खटीक, सुरजीत सिंह, संदीप सिंह, सुनील मैड़ा, बालकिशन, रामसिंह कटारिया आदि मौजूद थे।