- Hindi News
- प्रदेश की जनता चाहती है सत्ता परिर्वतन: घनश्याम सर्राफ
प्रदेश की जनता चाहती है सत्ता परिर्वतन: घनश्याम सर्राफ
भास्कर न्यूज - भिवानी
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते आज प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। जनता बदलाव चाहती है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट हो
कर आम जन को कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के बारे अवगत करवाना होगा।
विधायक सोमवार को राजपूत धर्मशाला में नगर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने गांव सांगा व धिराणा में भी बूथ स्तरीय बैठकों को संबोधित किया। उनके साथ सतबीर गुर्जर, उत्तराखंड के प्रभारी ऋषि प्रकाश शर्मा, मुकेश गौड़, डॉ. रवि भीष्म, शंकर धूपड़, डॉ. एनके चौधरी, योगेंद्र सौपर्णा, सुभाष हिंदुस्तानी, पवन ठाकुर सुभाष जिंदल, प्रवीण अग्रवाल, धीरज सैणी, ललित चौहान, ऋषि परमार, प्रेम धनानिया, अजीत सिंह समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।