पिछड़ा वर्ग करेगा 20 को संसद का घेराव
भिवानी - शोषित समाज अपनी मांगों को लेकर 20 फरवरी को संसद का घेराव करेगा। यह फैसला सोमवार को समाज की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। इस बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्य और जिला प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
बैठक में राजबाला चौहान को शोषित समाज हरियाणा महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। करनाल से सुरेंद्र रोहिला को संगठन सचिव के अलावा सूरत सिंह बावलिया, लख्मीचंद कश्यप पानीपत, बलवान जांगड़ा व श्यामलाल गुर्जर सफीदों, सूर्यप्रकाश जींद, यशपाल ठाकुर करनाल, सुरेंद्र सैनी सोनीपत व मा. देशराज हिसार को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सुभाष जांगड़ा, शीशपाल बैरागी, सुनील वर्मा व नरेंद्र कश्यप को दी गई है।
राजेंद्र तंवर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संसद घेराव के लिए सात जिलों के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त एक जनजागृति यात्रा सात प्रदेश भर में निकाली जाएगी। यात्रा सात फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक प्रदेश भर में चलेगी।