- Hindi News
- खेलों से अनुशासन की भावना उत्पन्न होती है : ठाकुर
खेलों से अनुशासन की भावना उत्पन्न होती है : ठाकुर
भिवानी - खेलों से मानसिक व शारीरिक विकास तो होता ही है इसके अलावा इनसे अनुशासन की भावना भी पैदा होती है। ये बात युवा इनेलो नेता मनोज ठाकरिया ने कही। वे मंगलवार को दादरी गेट स्थित शोरेवाला ग्राउंड में बाबा मेहूनाथ क्लब की ओर से हुई तीन दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। फाइनल मैच में सेक्टर 13 क्लब की टीम ने सुनील क्लब दादरी गेट की टीम को हराया। इस मौके पर विजय यादव, सुभाष शर्मा, नरेन्द्र अजीतपुर, गोविंद, सुदर्शन एमसी, अमित यादव, मुकेश शर्मा, लाला पहलवान, मुनमुन पहलवान, सोनू जांगड़ा आदि थे।