पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी - शारदा महिला महाविद्यालय सिंघानी में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी एवं ओपन जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप मे रोहतक एमडीयू के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रताप सिंह कादयान थे। शारदा महिला महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि हर साल महाविद्यालय में कराई जाने वाली इस प्रदर्शनी में इस साल राजकीय महाविद्यालय भिवानी, वैश्य कॉलेज भिवानी, आर्दश महिला महाविद्यालय भिवानी एवं राजकीय महाविद्यालय लोहारू आदि विभिन्न कॉलेजों और विद्यालय की 56 टीमों ने भाग ले कर अपने अपने मॉडल पेश किए। इनमें से 21 विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा यहां डॉ. शमशेर सिंह अहलावत, डॉ. विजय कुमार, डॉ. कालूराम यादव, सुखबीर सिंह, डॉ. नवीन आदि मौजूद थे।

विज्ञान प्रदर्शनी एवं ओपन जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल देखते डॉ. प्रताप सिंह।