शनिदेव का 12वां भंडारा व जागरण एक को
भिवानी - हरजीकान कुआं स्थित भगवान शनिदेव मंदिर का भंडारा व जागरण एक फरवरी को होगा। मुख्यातिथि पप्पल ठाकुर व ज्योति प्रज्वलित जोगी वाला मंदिर के महंत वेदनाथ करेंगे। विशिष्ट अतिथि रामाशंकर यादव व समारोह अध्यक्ष अमरपाल सिंह होंगे। यह जानकारी शनि महाराज समिति के प्रवक्ता वासुदेव तंवर व आनन्द सिंह तंवर ने दी।