पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरटीए बनकर ट्रक चालक को लूटा पुलिस ने पीछा कर पकड़े तीनों शातिर

आरटीए बनकर ट्रक चालक को लूटा पुलिस ने पीछा कर पकड़े तीनों शातिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हांसी
खुद को आरटीए बताकर ट्रक चालक से नकदी ऐंठने वालों को मंगलवार की देर रात सिटी पुलिस ने भिवानी रोड से धर दबोचा। ये लोग अनपढ़ ट्रक वालों को उनके कागजात में कमी बताकर अफसर का रौब झाड़ते हुए रुपये ऐंठ रहे थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में न्यू सुभाष नगर निवासी कपिल, प्रेम नगर निवासी विकास और सोमवीर उर्फ श्याम वीर शामिल है। पुलिस ने एक ट्रक चालक मनोहर साहू के बयान पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात लुधियाना से इंदौर जा रहे एक ट्रक को भिवानी रोड पर रामसिंह कालोनी के पास ऑल्टो कार में सवार युवकों ने रुकवा लिया। कार में सवार युवकों ने खुद को आरटीए की टीम बताते हुए ट्रक के कागज चैक करवाने के लिए कहा। ट्रक चालक मनोहर साहू ने पुलिस को बताया कि जब वह कागज दिखाने लगा तो युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। पिटाई करते हुए ट्रक चालक से बिल्टी दिखाने के लिए कहा। इसी दौरान युवकों ने ट्रक चालक मनोहर साहू से चार हजार रुपये की नकदी छीन ली। इसके बाद तीनों युवक कार में सवार होकर भिवानी रोड की तरफ भाग निकले।




पुलिस ने की छित्तर परेड

मामले की सूचना ट्रक चालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिटी पुलिस की एक पीसीआर ने पीछा कर युवकों को कुछ दूरी से ही धर दबोचा। पुलिस ने युवकों की छित्तर परेड की तो उन्होंने असलियत बता दी। युवकों ने पुलिस को बताया कि वे तंगी के कारण ये गौरखधंधा कर रहे थे। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

ट्रक चालक से रुपये ऐंठने के आरोपी युवक पुलिस हिरासत में।

नकदी छीनकर भिवानी की तरफ भागे थे, तीनों को जेल में भेजा