पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऋण अदा न करने वाले किसानों की जमीन १५ को होगी नीलाम

ऋण अदा न करने वाले किसानों की जमीन १५ को होगी नीलाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिवानी मंडी
बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद सहकारी समितियों का ऋण अदा नहीं करने वाले किसानों को बैंक प्रशासन की तरफ से जमीन नीलामी के नोटिस जारी किए गए हैं।
बैंक प्रशासन की तरफ से भिवानी जिला के कुल 28 लोगों को डिफाल्टर घोषित कर उनकी जमीन 15 फरवरी को नीलामी करने के आदेश जारी किए गए है। इस सूची में सिवानी उपमंडल के अलग-अलग गांवो के 13 किसान शामिल है। नीलामी के दौरान सिवानी में हर बार विपक्षी दलों की तरफ से हंगामा करने की कार्रवाई के कारण बैंक प्रशासन ने इस बार नीलामी सिवानी की बजाय भिवानी में करने का निर्णय लिया है। जारी किए नोटिस के सिवानी उपमंडल के 13 किसानों की 52 एकड़ जमीन नीलाम होनी है और इन किसानों की तरफ बैंक का करीब 33 लाख रूपया बकाया है। बैंक प्रशासन की इस नीलामी कार्रवाई से किसानों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं किसान सभा ने कहा कि वे भिवानी में इस कार्रवाई का डटकर विरोध करेंगे और किसी भी सूरत में किसानों की जमीन नीलाम नहीं होने देंगे।
सहकारी समितियों की तरफ से किसानों को जमीन पर सालों पहले ऋण दिया था। बैंक प्रशासन की तरफ से किसानों को ऋण अदा करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए लेकिन किसानों ने इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं ली। इससे
पहले भी सिवानी में कई बार ऐसे कई किसानों को ऋण अदा नहीं करने पर जमीन नीलामी के नोटिस जारी किए गए थे।