पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 27 सब स्टेशनों की क्षमता बढऩे से मिलेगी राहत

27 सब स्टेशनों की क्षमता बढऩे से मिलेगी राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार - डीएचबीवीएन ने जिला हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, रेवाड़ी व फरीदाबाद में 33 केवी स्तर के 27 मौजूदा सब- स्टेशनों की क्षमता में वृद्धि की स्वीकृति दी है। सब-स्टेशनों की क्षमता में वृद्धि के इस कार्य पर 23.56 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
निगम के प्रवक्ता ने बताया कि क्षमता में वृद्धि के लिए 33 केवी स्तर के 27 सब-स्टेशनों पर 10-10 एमवीए क्षमता के 31 ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।