- Hindi News
- बापोड़ा की ए टीम ने बी को हरा जीती प्रतियोगिता
बापोड़ा की ए टीम ने बी को हरा जीती प्रतियोगिता
भास्कर न्यूज - भिवानी
बाबा पंचपीर युवा क्लब बापोड़ा की ओर से गांव में चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। क्लब के प्रधान मोना पहलवान व भाजपा नेता रविंद्र बापोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता आरके शर्मा थे। फाइनल मैच में बापोड़ा की ए टीम ने बी टीम को दो गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट से हराया। मैन ऑफ दी सीरीज संजय उर्फ ताऊ को दिया गया तथा नरेश शर्मा उर्फ गिरधाला को लगातार 25 साल तक खेलने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जगत शर्मा, दीपक गौतम, एडवोकेट अरूण भारती, विकास, उमेश, दीनू, विजय, नरेश, संजय चौहान, अक्षय आदि थे।