पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट में हरियाणा की टीम ने हिमाचल को हराया

क्रिकेट में हरियाणा की टीम ने हिमाचल को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी - पीसीसीआई की ओर से मुंबई के बोरीवली में चल रही दूसरी अशक्त नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को हरियाणा की टीम ने हिमाचल की टीम को 130 रनों से हराया। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द डिसएबल के प्रधान गोवर्धन आचार्य ने दी। उन्होंने बताया कि नारंगी क्रिकेट क्लब के स्टेडियम में हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवर में कप्तान प्रेम कुमार के नेतृत्व में टीम ने 255 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस मैच में खिलाड़ी दीपक ने 51, अनिल ने 49 व यशपाल ने 41 रनों का सहयोग दिया। हिमाचल की पूरी टीम 125 रनों पर सिमट गई। हरियाणा के खिलाड़ी यशपाल ने तीन विकेट लिए। इस प्रतियोगिता में यशपाल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। हरियाणा ने कर्नाटक को 95 रनों से हराया। कर्नाटक के विरुद्ध हरियाणा ने 185 रन का स्कोर खड़ा किया।े कर्नाटक की टीम मात्र 90 रन पर सिमट गई।