पंचायती धर्मशाला में हुई बैठक
भिवानी : ढाणा रोड स्थित पंचायती धर्मशाला में बुधवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता धर्मशाला के प्रधान सुरेश सैनी पूर्व छात्र नेता वैश्य कॉलेज भिवानी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें एक गैर राजनीतिक मंच तैयार करना चाहिए। इसका उद्देश्य समाज की भलाई करना हो। इस दौरान लोगों की सहमति से विचार किया गया कि महान समाज सुधारक, दलितों एवं पिछड़ों के मसीहा एवं बाबा भीम राव अंबेडकर के प्रेरणा स्त्रोत महात्मा ज्योतिबा फूले के नाम पर संस्था का गठन किया जाए। सभी ने संस्था बनाने के लिए सहमति दी और आगे की बैठक में नामकरण की कही। इस बैठक में सैनी कल्याण परिषद के जिला प्रेस प्रवक्ता सुरेश सैनी, विश्वजीत ढाणी माहू, अनिल चौहान, मनोज, परमिंद्र परमार, ओमप्रकाश, पृथ्वी, बिजेंद्र बडग़ुर्जर, अशोक यादव, सुरेश सैनी, अनिल वर्मा, एडवोकेट नवीन सैनी आदि उपस्थित थे।