पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दलित समाज के लोगों ने किया फौजी के खिलाफ प्रदर्शन

दलित समाज के लोगों ने किया फौजी के खिलाफ प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी - भारतीय धानक समाज युवा ईकाई के प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर डाबला के नेतृत्व में दलित संगठनों ने बुधवार को हांसी गेट पर मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पूतला फूंका। इस दौरान डाबला ने कहा कि आज रामकिशन फौजी को सीएलयू के मामले में पकड़े जाने पर दलित समाज के लोग याद आने लगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले दलितों पर अत्याचार, दुष्कर्म व मर्डर हो रहे थे तब उनको दलित याद नहीं आए। इस दौरान अन्य लोगों ने कहा कि रामकिशन फौजी ने हलके का प्रतिनिधी होते हुए कई गलत काम कर दलित समाज को शर्मसार किया है। इस मौके अजीत बडेसरा व चंदन मिताथल ने कहा की रामकिशन फौजी को अपने पद से तुरंत त्याग पत्र देना चाहिए।
इस मौके पर संजय वाल्मीकि, शक्ति वाल्मीकि, प्रवीण खनगवाल, रवि बॉक्सर, कबीर काला, सत्यवान धानक, कुलदीप सोलंकी, अमीत खत्री, भोलू प्रधान, सुभाष, शुभम, नरेश ओड, जितेंद्र खटीक, सागर सिंगीकाट आदि मौजूद थे।