- Hindi News
- नवोदय विद्यालय देवराला की प्रवेश परीक्षा आठ को
नवोदय विद्यालय देवराला की प्रवेश परीक्षा आठ को
भास्कर न्यूज - भिवानी
जवाहर नवोदय विद्यालय देवराला में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आठ फरवरी को प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। यह परीक्षा सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के अधीन परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य के पुष्करण ने बताया कि बवानी खेड़ा खंड का परीक्षा केन्द्र सिटी सीनियर सेकंडरी स्कूल बवानी खेड़ा, भिवानी खंड प्रथम का परीक्षा केन्द्र वैश्य मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, भिवानी खंड द्वितीय का परीक्षा केन्द्र केएम पब्लिक स्कूल हांसी गेट, दादरी खंड प्रथम का परीक्षा केन्द्र डीआरके आदर्श विद्या मंदिर चरखी-दादरी, दादरी खंड द्वितीय का परीक्षा केन्द्र केएन सीनियर सेकंडरी स्कूल घिकाड़ा रोड बनाया है। बौंद कलां ब्लाक के विद्यार्थियों की परीक्षा श्रीराम पब्लिक स्कूल बौंदकलां, बाढड़ा खंड की परीक्षा शास्त्री सीनियर सेकंडरी स्कूल काकड़ौली सरदारा, लोहारू खंड की परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारू, बहल खंड की परीक्षा बीआरसीएम पब्लिक स्कूल ज्ञानकुंज बहल, कैरू की परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, तोशाम ब्लाक की प्रवेश परीक्षा आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल गुलशन नगर, तोशाम और सिवानी खंड की परीक्षा श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल सिवानी मंडी में होगी।प्राचार्य ने बताया कि यह परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक होगी। यदि किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र बीईओ कार्यालय से नहीं मिलता है तो वे सात फरवरी को शाम चार बजे तक जवाहर नवोदय विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
> प्राचार्य ने बताया कि यह परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक होगी।