- Hindi News
- सीएम ने पीएम को कटघरे में खड़ा किया: कौशिक
सीएम ने पीएम को कटघरे में खड़ा किया: कौशिक
भिवानी - हजकां युवा प्रदेशाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि कांग्रेस अपनी संभावित हार से बौखला गई है। हजकां युवा प्रदेशाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक गुरुवार को अपने कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की बैठक संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आठ फरवरी से युवा हजकां का एक परिवार एक रोजगार अभियान शुरू हो रहा है। युवा प्रभारी कमल सिंह ने कहा कि पूर्ण हरियाणा के हर घर में जाकर इस अभियान को सफल करना युवा हजकां के लिए चुनौती है। इस मौके पर सतपाल यादव, राजेश गुलिया, देवेंद्र श्याम कलां, सुनिल शेखावत, सुमित भट्ट, किशन
कौशिक, महेश पहलवान, पवन तिगड़ाना, अशोक घणघस, दीपेश सारसर, मनोज श्योराण, गजानंद कौशिक, आनंद भारद्वाज, प्रीतम शेखावत, मुकेश ढाणी माहू आदि मौजूद थे।