- Hindi News
- ग्रामीण खिलाडिय़ों में खेल प्रतिभा की कमी नहीं: बिशंभर
ग्रामीण खिलाडिय़ों में खेल प्रतिभा की कमी नहीं: बिशंभर
भास्कर न्यूज - भिवानी
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिशंभर वाल्मीकि ने कहा कि ग्रामीण खिलाडिय़ों में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अगर इन्हें सही मार्गदर्शन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो देश-विदेश में गांव व शहर का नाम रोशन कर सकते हैं। वे गुरुवार को गांव खरक कलां में हाकी टूर्नामेंट के समापन पर खिलाडिय़ों को सम्मानित कर रहे थे। उन्होंने शिवकुमार, मोहित, अनिरुद्ध, सोमिन, बंटी, मोहिनी, स्वीटी, दीपक व टीना जैसे खिलाडिय़ों को ट्राफी व मेडल भेंटकर सम्मानित किया।
हाकी टूर्नामेंट में खरक कलां की टीम ने बापोड़ा व खरक खुर्द की टीम को हराया। इस मौके पर मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी संजय लोहट, डॉ. बबलू शर्मा, कमल फौजी, सुरेंद्र चौहान, कृष्ण फौजी, वेदप्रकाश फौजी, डॉ. आनंद कलिंगा, रजन सिंह, मुकेश लोहट, विशाल, युवराज, अन्नू, राकेश फौजी, संजय कुमार, संदीप कटारिया आदि मौजूद थे।