पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भगवान परशुराम सेना ने किए पुष्प अर्पित

नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भगवान परशुराम सेना ने किए पुष्प अर्पित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी - आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर भगवान परशुराम सेना ने नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। परशुराम सेना के सदस्यों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सलाम किया। सेना के प्रधान अरूण गौड़ ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है। उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा देश का राष्ट्रीय नारा बन गया।
श्रद्धांजलि देने वालों में मदन शर्मा, कुलदीप शर्मा, मोनू शर्मा, गौरव, बिजेंद्र शर्मा, नितिन, पंकज, बिजेंद्र, राहुल, मोनू बादशाह, कपिल, प्रशांत, महेश, आकाश, अभिषेक, पीयूष, रवि, जयप्रकाश हलवासिया, अमित, देवेंद्र, दिग्विजय, वीरेंद्र व सुदेश थे।