- Hindi News
- मंजीत सिंगला को राजकीय कालेज की जिम्मेदारी
मंजीत सिंगला को राजकीय कालेज की जिम्मेदारी
भास्कर न्यूज - भिवानी
मंजीत सिंगला को राजकीय महाविद्यालय का प्रधान नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने की है।
मंजीत सिंगला ने कहा कि वे संगठन को कॉलेज स्तर पर मजबूती प्रदान करेंगे और अधिक से अधिक छात्रों को संगठन से जोड़ेंगे। छात्र बलराम मानहेरू, भोलू गुजरानी, योगेश वत्स, विक्रम खासा, जितेंद्र गोलू, मोंटी साहिल, रणबीर देवसर, दीपक केहरपुरा, मनदीप मेहड़ा, विरेंद्र, सचिन, अदम्य परमार, देवा व बिजेंद्र सिंह ने मंजीत सिंगला की नियुक्ति पर खुशी जताई। इस मौके पर उनको बधाई देने के लिए सैकड़ों लोग और उनके समर्थक मौजूद थे। सभी ने उन्हें बधाई दी।