- Hindi News
- सामान्य अस्पताल के वार्ड दो के बाहर मृत मिला बुजुर्ग
सामान्य अस्पताल के वार्ड दो के बाहर मृत मिला बुजुर्ग
भिवानी - सामान्य अस्पताल के वार्ड दो के बाहर बुधवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति मृत मिला। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना पर दिनोद गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शव गृह में पहुंचाया। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ठंड या बीमारी से उसकी मौत हुई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वार्ड दो के बाहर एक बुजुर्ग संदिग्ध हालत में जमीन पर दीवार के साथ पड़ा था। कर्मचारियों के हिलाने पर उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनोद गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास से मिले कुछ कागजों पर लिखे फोन नंबर से संपर्क कर पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में जुटी थी।
ठंड या बीमारी से मौत के कयास