पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा नेता धनखड़ ने कला अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष का जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

भाजपा नेता धनखड़ ने कला अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष का जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भिवानी
भाजपा किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बुधवार को हरियाणा बेरोजगार कला अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप रानीला को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया। प्रदीप रानीला हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सामने कला अध्यापकों की नियुक्ति पुराने नियमों के आधार पर करवाने की मांग को लेकर गत आठ दिनों से अनशन पर बैठे हुए थे। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार से हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने पर कला अध्यापकों की सभी मांगों को पूरा करेगी। इस अवसर पर ऋषि प्रकाश शर्मा, ताराचंद अग्रवाल, रितिक वधवा व बलवान सांगवान समेत समिति के जिला अध्यक्ष बजरंग मड्डू, रविंद्र फौगाट मकड़ाना, सुरेंद्र चौहान, दर्शन जींद, गौरव, मुन्ना, रमेश, मनीष, सोनू, कुलदीप, अर्चना, रेणुबाला, पवन, अटल, भूपसिंह, धर्मबीर, सुरेश, सोनू, अमित, सुरेंद्र, दयानंद, विकास व राजेश समेत कला अध्यापक थे।