- Hindi News
- 13 माह से वेतन के इंतजार में हैं मृत कर्मचारियों के आश्रित
13 माह से वेतन के इंतजार में हैं मृत कर्मचारियों के आश्रित
भास्कर न्यूज - भिवानी
पशुपालन विभाग के मृत कर्मचारी आश्रितों को 13 माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उनकी आर्थिक हालत इतनी खराब हो गई है कि अब उन्हें उधार मिलना भी बंद हो गया है।
एक तरफ जहां सरकार आए दिन वेतन व भत्ता वृद्धि की घोषणाएं कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। इसी कड़ी में मृत कर्मचारी के आश्रित पिछले 13 माह से वेतन की आस लगाए बैठे हैं। वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। अपना व परिवार का पालन पोषण करने के लिए उन्हें भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बिमला देवी, प्रेमा, कमला, संतरा, संतोष, विमला, लक्ष्मी, सुनीता, गुड्डी देवी, कलावती व राजपति आदि ने बताया कि वे अपने परिवार का लालन-पालन सरकार की तरफ से मिलने वाले वेतन से ही कर रही हैं। 13 माह से उन्हें वेतन नहीं मिला। जान-पहचान व पड़ोसियों से लेकर बच्चों की फीस तो भर दी, लेकिन नियमित होने वाले खर्च के लिए समस्या बनी हुई है। दुकानदारों ने उधार देना बंद कर दिया है। उन्होंने सरकार से शीघ्र बकाया वेतन देने की मांग की है।
प्रदेश भर में हैं लगभग 550 मृत कर्मचारी आश्रित
प्रदेश भर में ऐसे कर्मचारियों की संख्या लगभग 550 हैं। अकेले भिवानी में ऐसे कर्मचारियों की संख्या 34 हैं। कर्मचारी की मौत के बाद उनकी प - ी को सरकार पति की सेवानिवृति के समय तक पूरा वेतन दिया जाता है। बाद में उसकी प - ी की पेंशन कर दी जाती है।