- Hindi News
- मैडम जी! दबंग लोग खेत म्हं पानी कोनी लगाण देते जान नै भी हो रह्या खतरा
मैडम जी! दबंग लोग खेत म्हं पानी कोनी लगाण देते जान नै भी हो रह्या खतरा
भास्कर न्यूज - भिवानी
मैडम जी! गांव के कुछ दबंग लोग खेत में पानी नहीं लगाने देते। जान से मारने की धमकी देते हैं। खेत में पानी नहीं लगाने के कारण उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। दबंगों की धमकियों के कारण पूरा परिवार डर के साए में जी रहा है। हमारी मदद करो। यह गुहार बवानीखेड़ा क्षेत्र के मिलकपुर गांव के ग्रामीण संजय ने पुलिस अधीक्षक से लगाई।
एसपी का लिखे पत्र में ग्रामीण ने बताया कि 20 जनवरी की सुबह छह बजे दुर्जनपुर माइनर से वह खेत के लिए पानी खोलने गया था। तो गांव के दर्जनभर दबंग लोग लाठी, जेली लेकर आ गए। इस कारण वह चुपचाप घर आ गया और शिकायत बवानीखेड़ा थाने में दी। पुलिस ने 25 जुलाई को एफआईआर दर्ज की मगर इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की। किसान ने बताया कि इससे पहले 21 अक्टूबर 2013, 25 नवंबर, 22 दिसंबर व 30 दिसंबर 2013 को भी दबंगों ने उसे पानी नहीं लगाने दिया। इस कारण उसे वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पिछले अक्टूबर से वह मानसिक तनाव में है।
पुलिस जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। किसान ने पुलिस अधीक्षक से उक्त दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने, खेत में पानी लगवाने की व्यवस्था करने व जान- माल की रक्षा के लिए इंतजाम करने की मांग की।