पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस और होगी मजबूत: मोर

कांग्रेस और होगी मजबूत: मोर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी - किसान खेत मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतेंद्र मोर ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री रणदीप सुरजेवाला को आल इंडिया इलेक्शन कोआर्डिनेशन कमेटी- का सदस्य व राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए जाने से पार्टी मजबूत होगी। मोर गुरुवार को डीसी कॉलोनी चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कांग्रेस समर्थित आधा दर्जन पार्षद भी उपस्थित थे। इस अवसर पर नगर पार्षद प्रकाश गोठवाल, पार्षद भवानी प्रताप, पार्षद शीला गोरा, पार्षद पति कृष्ण प्रजापत, एनएसयूआई के जिला महासचिव दीपक मोर थे।