- Hindi News
- आरक्षण बहाली को लेकर 21 दिन तक चला वर्ग ए का धरना हुआ समाप्त
आरक्षण बहाली को लेकर 21 दिन तक चला वर्ग ए का धरना हुआ समाप्त
ञ्च सम्मेलन व कमेटी बनाकर बढ़ाया जाएगा आंदोलन को : डाबला
भास्कर न्यूज - भिवानी
डॉ. भीम राव अंबेडकर एसीए कर्मचारी वेलफेयर एवं सामाजिक मंच तथा भारतीय धानक समाज युवा इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एससी वर्ग ए के आरक्षण बहाली को लेकर जारी धरना 21वें दिन खत्म हो गया। इस दौरान धरना स्थल पर सरकार को कोई नुमाइंदा व अधिकारी नहीं पहुंचा और किसी तरह का कोई आश्वासन उन्हें नहीं मिला।
धरने के अंतिम दिन धर्मबीर डाबला ने कहा कि आरक्षण बहाली के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इसी कड़ी में राज्य स्तरीय सम्मेलन किए जाएंगे। इसके लिए हर गांव में 10-:10 सदस्यों की कमेटियां गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 21 दिन तक चले धरने पर कांग्रेस के किसी नुमाइंदे का न पहुंचना यह दर्शाता हैं कि कांग्रेस वर्ग ए की हितैषी नहीं है।
इस दौरान दलित न्याय आंदोलन के अध्यक्ष दरियाव सिंह धानक, पालाराम, राजेंद्र धानक, युवा प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण खनगवाल, जिला अध्यक्ष अजित बड़ेसरा, डॉ. मदनलाल नागर, डॉ. विजेंद्र, रवि बॉक्सर, शशी नंदा, वजीर नागर, श्यामसुंदर इंदौरा, मांगेराम, कबीर काला, सुरेंद्र सोलंकी, कुलदीप, अमित, अतुल, शुभम आदि मौजूद थे।