पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुपये लूटने के लिए भांजे ने मामा पर चलाई गोली

रुपये लूटने के लिए भांजे ने मामा पर चलाई गोली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भिवानी
शराब का ठेका संभालने वाले मामा से रुपये लूटने के लिए एक भांजे ने अपने एक साथी के साथ मामा का पीछा किया और उस पर गोली दाग दी। गोली कमर के हिस्से को छूते हुए निकल गई। गोली लगने से घायल मामा को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल के भांजे व उसके एक अन्य साथी के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुबह की है घटना
वाक्या सुबह करीब 10: 10 बजे का है। पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले मा. जोगेंद्र का प्रेम नगर में शराब का ठेका है। प्रेम नगर वासी करीब 40 वर्षीय ओमबीर इस ठेके को संभालता है। हर रोज की तरह वह सुबह करीब 10 बजे ठेके पर रखी राशि मा. जोगेंद्र को देने के लिए अपनी बाइक से रवाना हुआ। ओमबीर ने बताया कि उसकी बहन मुंढाल में रहती है और उससे उनकी बोलचाल बंद है। उसका बड़ा भाई जंगबीर हत्या के मामले में जेल में है। उसके भाई की पत्नी व भांजा संदीप उसे खर्च देने के लिए अक्सर फोन करते थे। ओमबीर ने बताया कि रास्ते में उसका भांजा बाइक पर आया। उसके साथ एक अन्य युवक
और था। उसके भांजे ने उस पर गोली चला दी।



हमलावरों को पकडऩे के लिए पुलिस की तीन टीमों ने की छापेमारी



घायल हालत में इमरजेंसी में कराया गया भर्ती