पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अक्सर जान लेने वाली तेज रफ्तार ने बचाई ओमबीर की जान

अक्सर जान लेने वाली तेज रफ्तार ने बचाई ओमबीर की जान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च बाइक की तेज रफ्तार के कारण चूका भांजे का निशाना
ञ्चतेज रफ्तार से भागकर जान बचाने में कामयाब रहा ओमबीर
शिव कुमार - भिवानी
अक्सर जान लेने वाली तेज रफ्तार ने शुक्रवार को प्रेम नगर वासी ओमबीर की जान बचा ली। वह भी समय जब उसका सगा भांजा उनकी जान लेने को पीछे लगा था।तेज रफ्तार के कारण भांजे संदीप का निशाना चूक गया वहीं ओमबीर बच निकलने में कामयाब हो गया।
दरअसल ओमबीर जब अपनी बाइक से भिवानी के लिए निकले तो प्रेमनगर से निकलते ही उसके भांजे व उसके साथी ने बाइक से पीछा कर दिया था। शुरूआत में ओमबीर करीब 60 किलोमीटर की रफ्तार से चल रहा था मगर जैसे ही उसने अपने भांजे को बाइक से उसका पीछा करते देखा रफ्तार बढ़ा दी। भांजे संदीप ने भी अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ाते हुए पीछा किया। जब वे तिगड़ाना मोड़ से करीब दो सौ मीटर पहले थे तभी दूसरी बाइक पर सवार भांजे ने गोली चला दी। ओमबीर की बाइक की रफ्तार होने के कारण गोली सीधे शरीर पर लगने की बजाए कमरे के हिस्से को छूते हुए निकल गई। जिससे उसे खून आने शुरू हो गए। ओमबीर ने बताया कि जब गोली उसके शरीर से छूई तो लगा कि गोली सीधी लगी है मगर उसने बाइक नहीं रोकी और रफ्तार और बढ़ा दी। ओमबीर ने बताया कि उसने बिना मुड़े सीधे तेज रफ्तार कर बाइक सीधे मा. जोगेंद्र के घर ले गया और अंदर जाकर रुपयों का बैग उन्हें थमाया और आपबीती बताई। जिसके बाद फोन कर अपने परिवार के सदस्यों को सूचना देकर बुलाया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।



पुलिस की छापेमारी



घटना के बाद आरोपियों को पकडऩे के लिए सदर थाना पुलिस की तीन टीमों ने आरोपी संदीप व उसके साथी को पकडऩे के लिए छापेमारी की मगर दोनों ही हाथ नहीं आए। मामले की जांच में जुटे एसआई लीलाराम ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपियों को पकडऩे के लिए प्रयास किए जा रहे है। घायल युवक के भांजे ने ही उस पर गोली चलाई है। घायल की भाभी का भी हमले में हाथ बताया जा रहा है।

अक्सर मांगते थे खर्चा



घायल ओमबीर ने बताया कि उसकी बहल केला देवी मुंढाल में रहती है। उसके साथ उसकी अनबन चल रही है। उसकी बहन के दो लड़के है जिनमें एक विनोद और दूसरा संदीप है। ओमबीर ने बताया कि संदीप हत्या के मामले में भी नामजद है। जींद और तालू में हत्या के मामले में संदीप नामजद है। इसके अलावा विनोद भी आपराधिक किस्म का है। उसका भाई जगविंद्र उर्फ जग्गी हत्या के एक मामले में जेल में है।