- Hindi News
- गन्ने में सरसों, अरंड में ग्वारपेठा उगाने वाले किसान सम्मानित
गन्ने में सरसों, अरंड में ग्वारपेठा उगाने वाले किसान सम्मानित
भास्कर न्यूज - भिवानी
कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को विशेष उपलब्धि दिवस एवं प्रशिक्षु सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हकृवि के अनुसंधान निदेशक एवं विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. सुरेंद्र सिंह सिवाच मुख्यातिथि थे।
उन्होंने इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह केंद्र कृषि व कृषि से संबंधित नवीनतम तकनीकों की जानकारी किसानों, कृषक महिलाओं व कृषि अधिकारियों तक पहुंचाता है। इसके अलावा इनसे फीड बैक लेकर अनुसंधानकत्र्ताओं को पहुंचा कर नई कृषि अनुसंधान परियोजनाएं बनाने में अहम भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय द्वारा विकसित तकनीकों व किस्मों का ही परिणाम है कि हरियाणा राज्य का लगातार दूसरे साल कृषि कर्मण पुरस्कार से नवाजा गया है।
इस दौरान केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. अत्तर सिंह ने मुख्य अतिथि व अन्य किसानों व महिलाओं का स्वागत करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों का ब्यौरा दिया।
इस मौके पर 4 नवप्रर्वतक किसानों व कृषक प्रशिक्षित महिलाओं जिन्होंने कृषि के क्षेत्र में विशेष कार्य किया है मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें मिताथल के अजमेर सिंह को गन्ने की फसल में सरसों की अंत: फसलीकरण, निनाण गांव के धर्मबीर को मधु मक्खी पालन में, बहल के महेंद्र सिंह साबू को अरंड की फसल में ग्वार पाठे की अंत: फसलीकरण पर उल्लेखनीय कार्य करने के उपलक्ष्य में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा चांग गांव की सुदीक्षणा को वस्त्रों की डिजाइनिंग पर कार्य करने पर सम्मानित किया गया। डॉ अमृतपाल कौर चावला ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान यहां डॉ. सतीश मेहता, डॉ. करण सिंह अहलावत, डॉ. दलीप सिंह और डॉ. निर्मल कुमार मौजूद थे।
एक बेटी एक पेड़ अभियान फिर शुरू
भिवानी - एक वर्षीय कार्यक्रम के तहत एक बेटी एक पेड़ अभियान का दूसरा चरण शुक्रवार से शुरू हो गया। गौरतलब है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पिछले साल एक वर्षीय अभियान चलाया था। रिवाड़ी खेड़ा, पालुवास, देवसर, दादरी, महेंद्रगढ़ में अभियान चलेगा।
कृषि विज्ञान केंद्र में हकृवि वैज्ञानिकों ने किया कार्यक्रम का आयोजन