पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो में संघर्षशील व जुझारू कार्यकत्र्ताओं की फौज : अरोड़ा

इनेलो में संघर्षशील व जुझारू कार्यकत्र्ताओं की फौज : अरोड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भिवानी।
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि इनेलो ही एक ऐसा संगठन है जिसके कार्यकत्र्ता बूथ स्तर पर मजबूत हैं। अरोड़ा शुक्रवार को देवीलाल सदन में भिवानी हलका के बूथ कार्यकत्र्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकत्र्ताओं को पहचान पत्र भी वितरित किए गए। अरोड़ा ने कहा कि आज प्रदेश में इनेलो ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसकी बूथ स्तर पर इकाइयों का गठन किया जा चुका है। इसलिए अब पार्टी के पास निष्ठावान, समर्पित, संघर्षशील व जुझारू कार्यकत्र्ताओं की पूरी फौज है जो आगामी चुनावों के लिए तैयार है।उन्होंने कहा कि आज लोगों में हुड्डा सरकार के खिलाफ भारी रोष और गुस्सा है। इसलिए प्रदेश की जनता जल्द से जल्द कांग्रेस सरकार को बाहर कर ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में इनेलो की सरकार बनाने का मन बनाए हुए है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद रणबीर प्रजापति ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब आदमी को बर्बाद करने के लिए ऐसी नीतियां बनाई जिससे न सिर्फ महंगाई को बढ़ावा मिला बल्कि मध्यमवर्ग व गरीब लोग पूरा दिन मेहनत करने के बाद भी दो वक्त परिवार के साथ रोटी खाने से भी वंचित हो गए। उन्होंने कहा कि इनेलो आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। इस प्रशिक्षण शिविर में बाढड़ा के विधायक कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर, लोहारू के विधायक धर्मपाल ओबरा, प्रदेश महासचिव अशोक शेरवाल, हरबंस सिंह, इनेलो के जिला प्रधान सुनील लांबा, इनेलो जिला प्रवक्ता डॉ.विजय शर्मा, पुनीत मस्ता, विनोद चावला आदि थे।