- Hindi News
- मांग इतनी ना लटकाई जाए कि आचार संहिता ही लग जाए
मांग इतनी ना लटकाई जाए कि आचार संहिता ही लग जाए
ञ्च कर्मचारी नेताओं ने फिर
आंदोलन की दी चेतावनी
भास्कर न्यूज - भिवानी
सरकार कर्मचारियों की मांगों को इतना न लटकाए कि आचार संहिता लग जाए और फिर मांगों का कोई समाधान ही नहीं हो पाए। अगर, मांगों को फिर लंबा खिंचने की कोशिश की तो कर्मचारी फिर से आंदोलन करेंगे। यह कहना है कर्मचारी नेता हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष फूल कुमार पेटवाड़, महासचिव दिलबाग सिंह, उप प्रधान शक्ति सिंह सिवाच और प्रदेश प्रवक्ता जयबीर नाफरिया का। कर्मचारी नेताओं ने जल्द मांगे नहीं मानने पर फिर से कड़े आंदोलन की चेतावनी दी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि एचटेट के परीक्षा केंद्र दूर-दराज के जिलों में भी दिए जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि सेंटर इतनी ही दूरी पर होने चाहिए कि परीक्षार्थी आसानी से परीक्षा समय तक परीक्षा केंद्र पहुंच सके। अब ऐसा है कि थोड़ी से देरी या ट्रेन-बस छूटने पर परीक्षार्थियों का कॅरियर ही खराब हो सकता है।