- Hindi News
- मास्टरजी जांगे पेपर देण बालकां की होग्यी मौज
मास्टरजी जांगे पेपर देण बालकां की होग्यी मौज
शिव कुमार - भिवानी
रोहतक रोड स्थित एक निजी स्कूल में कुल 33 शिक्षक है। इनमें से करीब 19 शिक्षकों ने एचटेट परीक्षा के लिए आवेदन कर रखा है। फिलहाल आवेदन करने वाले शिक्षक एचटेट की तैयारियों में जुटे है। यह सिर्फ एक प्राइवेट स्कूल की कहानी नहीं बल्कि अनेक प्राइवेट स्कूलों के अधिकतर शिक्षक इन दिनों एचटेट की तैयारियों में जुटे है। अक्सर बच्चों की परीक्षा लेने वाले गुरु जी को खुद परीक्षा की तैयारी करते देख बच्चे भी हैरान है। ऐसे में कई स्कूल प्रबंधन उस दिन स्कूल की छुट्टी करने पर भी विचार कर रहे हैं।
रीविजन के बहाने तैयारी
एचटेट के लिए आवेदन करने वाले अधिकतर शिक्षक इन दिनों अपनी कक्षाओं में बच्चों को होमवर्क करने या रिविजन की कहकर तैयारियों में जुटे है। एक प्राइवेट स्कूल के बच्चे ने बताया कि हमारी मैडम ने तो मॉनिटर को सभी बच्चों की रिविजन के लिए कह दिया और खुद अपने पेपर की तैयारी कर रही है। अधिकतर प्राइवेट स्कूलों में लगे शिक्षक एमए बीएड है और वे सभी चाहते है कि एचटेट भी उनका पास हो जाए तो सरकारी नौकरी की भी उम्मीद बन जाएगी। ऐसे में इन दिनों शिक्षक पढ़ाने का काम छोड़ अपनी तैयारियों में जुटे है। अधिकतर शिक्षकों ने रोल नंबर आने के साथ ही अपने- अपने स्कूल के प्रिंसिपल को भी छुट्टी के लिए आवेदन कर दिया है। अधिकतर शिक्षकों के परीक्षा में जाने के चलते कई संचालकों ने अपने यहां एक फरवरी को छुट्टी रखने का निर्णय लिया है। दो फरवरी को रविवार है। कुछ संचालकों ने तो अपने स्टाफ सदस्यों को छुट्टी बारे बता दिया है और बाकी भी विचार कर रहे हैं।
स्थगन की संभावना से नहीं करा रहे बुकिंग
एचटेट परीक्षा के सेंटर दूरदराज के जिलों में आने का हर जगह विरोध हो रहा है। इस विरोध के चलते प्रदेश में परीक्षा स्थगन की चर्चाएं भी खूब चल रही है। रोडवेज ने परीक्षा केंद्रों पर बसें भेजने की भी व्यवस्था कर ली है और बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। परीक्षा स्थगन की चर्चाओं के चलते परीक्षार्थी अपनी बुकिंग कराने को लेकर असमंजस में है। अनेक परीक्षार्थियों ने इक्ट्ठे कोई प्राइवेट व्हीकल किराये पर करके ले जाने की योजना बनाई है। मगर वे भी बुकिंग कराने को लेकर असमंजस में है। मगर बोर्ड अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि परीक्षा निर्धारित तिथि को निर्धारित समय पर होगी। स्थगन की कोई संभावना नहीं है।
503 केंद्रों पर परीक्षा देंगे ३.82 लाख परीक्षार्थी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एक व दो फरवरी को होने वाली एचटेट परीक्षा के लिए प्रदेश के 13 जिलों व चंडीगढ़ में 503 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिन पर करीब तीन लाख 82 हजार 640 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
अवकाश की संभावना
॥प्राइवेट स्कूलों के अनेक शिक्षक एचटेट परीक्षा देंगे। इसके चलते इसकी काफी संभावना है कि एक फरवरी को अनेक प्राइवेट स्कूलों में अवकाश हो। प्राइवेट स्कूलों में एचटेट की तैयारियों के लिए शिक्षकों को कोई छुट्टी नहीं दे रखी। उन्हें कक्षा में पढ़ाना होता है। स्कूल छह घंटे लगते है, उसके बाद शिक्षक एचटेट की अपनी तैयारी कर सकते है।ञ्जञ्ज
रामअवतार शर्मा, प्रधान प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन