- Hindi News
- परीक्षा केंद्र को नजदीक देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
परीक्षा केंद्र को नजदीक देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
भिवानी - अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए सिर्फ दो दिन ही शेष रह गए हैं तो वहीं विद्यार्थी परीक्षा केंद्र को नजदीक के जिलों में देने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को एचटेट परीक्षा के लिए सेंटर गृहकर जिले से बाहर दिए जाने के विरोध में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने मांग की है कि सभी विद्यार्थियों को जिले के पास ही परीक्षा केंद्र दिया जाए।
परीक्षार्थियों ने शहर में प्रदर्शन कर शिक्षा बोर्ड चेयरमैन व सचिव को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले सभी परीक्षार्थी नेहरू पार्क में इक्कठा हुए। आर्गेनाइजेशन के प्रधान हरीश ने कहा कि जिले से काफी दूर सेंटर देकर शिक्षा बोर्ड ने परीक्षार्थियों से नाइंसाफी की है। परीक्षा देने वालों में लड़कियां और छोटे-छोटे बच्चों की माताएं हैं। परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ऑल इंडिया डीएसओ व ऑल इंडिया डीवाईओ के विद्यार्थियों ने मांग की है कि अगर जल्द ही शिक्षा बोर्ड ने अपने फैसले को नहीं बदला तो वे अपना आंदोलन और तेज कर देंगे। इसकी जिम्मेवारी शिक्षा बोर्ड की होगी। आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने परीक्षा केंद्र को नजदीक देने की मांग का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बलवान सिंह, उमेश कुमार, हरीश, प्रवीण, रमेश, पवन कुमार, प्रतिभा, माया, रविंद्र, सतीश, राजकुमार थे।
एचटेट के केंद्र नजदीक देने की मांग को लेकर प्रदर्शन