पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यानगर में शादी नहीं होने से परेशान युवक ने लगाई फांसी

विद्यानगर में शादी नहीं होने से परेशान युवक ने लगाई फांसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी - शादी नहीं होने से परेशान एक युवक ने फांसी लगा ली। उसी कमरे में सोया उसका भाई अल सुबह उठा तो पंखे से लटकी कोई चीज उसके चेहरे से टकराई। लाइट जलाकर देखा तो उसके भाई का शव ही फांसी पर लटका था। मामला विद्यानगर का है। खोरड़ा वासी दो भाई सतीश और जसवंत यहां किराये पर रहते थे। 24 वर्षीय सतीश अविवाहित था और एक कनफेक्शनरी की दुकान पर काम करता था। जसवंत मिस्त्री और वाहन रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता है। सतीश ने मंगलवार रात पंखे से लटककर फांसी लगा ली। मृतक के भाई जसवंत ने बताया कि सतीश अविवाहित था और शादी न होने से परेशान रहता था। वहीं उसकी पत्नी पारिवारिक अनबन के कारण मायके चली गई है। यहां वे दोनों भाई ही रहते थे।
जसवंत ने बताया कि रात को दोनों इकट्ठे सोए थे। सुबह साढ़े पांच बजे वह उठकर चला तो एक लटकती चीज उसके चेहरे से टकराई। लाइट जलाकर देखा तो उसके भाई का शव पंखे से लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी। सब्जीमंडी चौकी इंचार्ज उमाशंकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। एक ही कमरे में सोए दो भाइयों में से एक ने फांसी लगा ली और दूसरे को पता भी नहीं लगा इस कारण दिनभर यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।