पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुल्हेड़ी में मनाई ‘गांव की रसोई’

दुल्हेड़ी में मनाई ‘गांव की रसोई’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी - गांव दुल्हेड़ी में शहर की प्रमुख स्वयंसेवी संस्था जेसीआई ने बुधवार को ‘गांव की रसोई’ नामक कार्यक्रम किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता इंद्रेश ने जेसीआई के काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं से ही गांव एवं शहरों की दूरी को पाटा जा सकता है। इस दौरान जेसी विवेक अग्रवाल के सौजन्य से गौशाला में गृहणियों ने अपने हाथों से बाजरे की रोटी, मक्खन कढ़ी व अन्य देशी व्यंजन तैयार करके परोसे। इस कार्यक्रम में भिवानी के अलावा तोशाम, कैथल व समीपी गांवों से आए 200 लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में जेसी विकास गुप्ता प्रधान, जेसी रतन अग्रवाल, रमेश बंसल, सचिन सिंगला, राजेश सिंगला, सुशील बुवानीवाला, सत्यनारायण मित्तल के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की संयोजिका निशा अग्रवाल थी।